Author: सारिका सक्सेना
•10:08:00 AM



राह जब तम से घिरें सब;
और न सूझे हांथ भी जब;
निराशा से तुम घिर न जाना।
एक दिया तब तुम जलाना।

अंधियारा कितना प्रबल हो,
हृदय कितना ही विकल हो,
प्रात की पहली किरण से,
रात को है ढल ही जाना।

भावना के सुर सजाकर,
कृष्ण सी बंसी बजाकर,
प्रीत भर दे जो हृदयों में,
गीत ऎसा गुनगुनाना।

सभी को दीपावली की शुभकामनायें!!!
This entry was posted on 10:08:00 AM and is filed under . You can follow any responses to this entry through the RSS 2.0 feed. You can leave a response, or trackback from your own site.

4 comments:

On Tuesday, November 01, 2005 1:01:00 PM , Manoshi Chatterjee said...

sundar likha hai Sarika...

 
On Tuesday, November 01, 2005 10:57:00 PM , Pratyaksha said...

अंधियारा कितना प्रबल हो,
हृदय कितना ही विकल हो,
प्रात की पहली किरण से,
रात को है ढल ही जाना।

बहुत सही लिखा है
प्रत्यक्षा

 
On Wednesday, November 02, 2005 3:29:00 AM , अनूप शुक्ला said...

बढ़िया लिखा।'हृदयों' को 'हृदय' करने से शायद प्रवाह अच्छा हो।


भावना के सुर सजाकर,
कृष्ण सी बंसी बजाकर,
प्रीत भर दे जो हृदय में,
गीत ऎसा गुनगुनाना।

 
On Wednesday, November 02, 2005 1:56:00 PM , Tarun said...

Bahut hi Achha likha hai Saarika..all 3 para are very nice and show the optimism.

Ek baat प्रात hota hai ya प्रात:
mere khayal se pratah hota hai (baad wala)...confusion door karne ke liye "Bhor" bhi use kar sakte hain....it's ur call.

-Tarun