Author: सारिका सक्सेना
•8:46:00 AM
याद बहुत आई
इस बार भी
घर की बारिश में
मन को मनाया तो बहुत
पर भर आईं
आखिर अंखियां बारिश में ।
सखियां, झूले;
कागज़ की नावें,
एक साथ ही जैसे
चले आये यादों में,
नहीं रुक पाया बस
भर आया मन
इस बार भी बारिश में।
मेंहदी भी नहीं रचती
हथेलियों में यहां जैसे,
चूङियां भी कलाइयों में,
सजती हैं कहां वैसे
बस बादल ही
बरसते हैं हरबार
यहां बारिश में।
क्या कहें?
होता है यहां
हर साल यही बारिश में।
This entry was posted on 8:46:00 AM and is filed under . You can follow any responses to this entry through the RSS 2.0 feed. You can leave a response, or trackback from your own site.

4 comments:

On Sunday, September 11, 2005 12:58:00 AM , Roopak said...

Thanks Sarika
main aapka dhanyabaad karta hoon ki aap meri kuti (My Blog) main aayi.
Aapki kuchh kavitayen maine abhi abhi padi ....mujhe kafi achhi lagi....aasha karta hoon ki bhavishya main aapki kavitaon ke amratua ka paan karta rahoonga....
Roopak

 
On Sunday, September 11, 2005 2:49:00 AM , अनूप शुक्ला said...

मुझे लौटा दो कागज की किस्ती ,बारिश का पानी .यह तो बढिया कविता लिखी आपने.याद नहीं आ रही पूरी कविता -, इमली की कच्ची फलियों से भरी हुई फ्राकों के दिन, .इसके बाद इसी तरह फिर बचपन/घर की बारिस की याद की गयी थी.बधाई.

 
On Sunday, September 11, 2005 1:57:00 PM , Coming To America said...

great blog !

 
On Sunday, October 09, 2005 1:33:00 AM , sumir said...

आ अब लौट चलें

जिसकी अवाज़ रुला दे मुझे वो साज़ न दो
अवाज़ न दो

ऐसे गीतों का संग्रेह है?